दिल महव-ए-जमाल हो गया है

MeerajiMeeraji25 May 1912 – 3 Nov 1949

1 min read · 12.6K reads

दिल महव-ए-जमाल हो गया है

या सर्फ़-ए-ख़याल हो गया है

अब अपना ये हाल हो गया है

जीना भी मुहाल हो गया है

हर लम्हा है आह आह लब पर

हर साँस वबाल हो गया है

वो दर्द जो लम्हा भर रुका था

मुज़्दा कि बहाल हो गया है

चाहत में हमारा जीना मरना

आप अपनी मिसाल हो गया है

पहले भी मुसीबतें कुछ आईं

पर अब के कमाल हो गया है

 

Meeraji
About the poet

Meeraji

Mohammad Sanaullah Dar (25 May 1912 – 3 November 1949), better known as Meeraji was an Indian Urdu poet. He lived the life of a bohemian, working only intermittently. Literary life Meeraji was associated with Adabi Duniya (Lahore), and later worked for All In…

View profile & all 12 Poems / Stories

More from Meeraji

  1. नगरी नगरी फिरा मुसाफ़िर घर का रस्ता भूल गया

    नगरी नगरी फिरा मुसाफ़िर घर का रस्ता भूल गयाक्या है तेरा क्या है मेरा अपना पराया भूल गया

    12.7K reads
  2. ज़िंदगी एक अज़िय्यत है मुझे

    ज़िंदगी एक अज़िय्यत है मुझेतुझ से मिलने की ज़रूरत है मुझे

    12.7K reads
  3. चाँद सितारे क़ैद हैं सारे वक़्त के बंदी-ख़ाने में

    चाँद सितारे क़ैद हैं सारे वक़्त के बंदी-ख़ाने मेंलेकिन मैं आज़ाद हूँ साक़ी छोटे से पैमाने में

    12.7K reads
  4. हँसो तो साथ हँसेंगी दुनिया बैठ अकेले रोना होगा

    हँसो तो साथ हँसेंगी दुनिया बैठ अकेले रोना होगाचुपके चुपके बहा कर आँसू दिल के दुख को धोना होगा

    12.8K reads
  5. ग़म के भरोसे क्या कुछ छोड़ा क्या अब तुम से बयान करें

    ग़म के भरोसे क्या कुछ छोड़ा क्या अब तुम से बयान करेंग़म भी रास न आया दिल को और ही कुछ सामान करें

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like