वही दश्‍त-ए-बला है और मैं हूँ - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

वही दश्‍त-ए-बला है और मैं हूँ
ज़माने की हवा है और मैं हूँ

तुझे ऐ हम-सफ़र कैसे सँभालूँ
पहाड़ी रास्ता है और मैं हूँ

सुकूत-ए-कोह है और साया-ए-दर
सदा-ए-मा-सिवा है और मैं हूँ

मगर शाख़ो से पते गिर रहे हैं
वही आब-ओ-हवा है और मैं हूँ

ये सारी बर्फ़ गिरने दो मुझी पर
तपिश सब से सिवा है और मैं हूँ

कई दिन से नशेमन ख़ाक-ए-दिल का
सर-ए-शाख़-ए-हवा है और मैं हूँ

पहाड़ो पर कहीं बारिश हुई है
ज़मी महव-ए-दुआ है और मैं हूँ

मुझे भी कुछ न कुछ करना पड़़ेगा
ज़माना सर-फिरा है और मै हूँ
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like