दिलो के रंग अजब राब्ता है कितनी देर - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

दिलो के रंग अजब राब्ता है कितनी देर
वो आश्‍ना है मगर आश्‍ना है कितनी देर

नई हवा है करें मिशअल-ए-हवस रौशन
कि शम्-ए-दर्द चराग़-ए-वफ़ा है कितनी देर

अब आरज़ू को तिरी बे-सदा भी होना है
तिरे फ़क़ीर के लब पर दुआ कितनी देर

अब उस को सोचते हैं और हँसते जाते हैं
कि तेरे ग़म से तअल्लुक रहा है कितनी देर

है ख़ुश्‍क चश्‍मा-ए-सहरा मरीज़ वादी ओ कोह
निगार-ख़ाना-ए-आब-ओ-हवा है कितनी देर

ठिठुरते फूल पे तस्वीर-ए-रंग-ओ-बू कब तक
झुलसती शाख़ पे बर्ग-ए-हिना है कितनी देर
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like