भरा हुआ तिरी यादों का जाम कितना था - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

भरा हुआ तिरी यादों का जाम कितना था
सहर के वक़्त तक़ाज़ा-ए-शाम कितना था

रूख़-ए-ज़वाल पे रंग-ए-दवाम कितना था
कि घट के भी मिरा माह-ए-तमाम कितना था

था तेरे नाज़ को कितना मिरी अना का ख़याल
मिरा ग़ुरूर भी तेरा ग़ुलाम कितना था

जो पौ फटी तो हर इक दास्ताँ तमाम हुई
अजब कि उन के लिए एहतिमाम कितना था

उन्हीं को याद किया जब तो कुछ न याद आया
वो लोग जिन का ज़माने में नाम कितना था

अभी शजर से जुदाई के दिन न आए थे
पका हुआ था वो फल फिर भी ख़ााम कितना था

वहाँ तो कोई न था एक अपने ग़म के सिवा
मिरे मकाँ पे मगर इज़दिहाम कितना था
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like