बस तमन्ना है इश्क़-ए-मौला में

मातम फ़ज़ल मोहम्मदमातम फ़ज़ल मोहम्मद

1 min read · 12.4K reads

बस तमन्ना है इश्क़-ए-मौला में

कि मरूँ मैं यही तमन्ना में

इश्क़-ए-ख़ूबाँ नहीं है ऐसी शय

बाँध कर रखिए जिस को पुड़िया में

रुख़-ए-अफ़्शाँ में तेरे आलम-ए-नूर

नम क़मर में है नम सुरय्या में

यद-ए-बैज़ा का है ख़याल आता

देख मेहंदी तिरे कफ़-ए-पा में

तेरे बीमार-ए-हिज्र ऐ महबूब

न तो मोती में हैं न अहया में

वहदहू-ला-शरीक-ला है तू

तुझ सा दुनिया में है न उक़्बा में

तुझ को क्यूँ कर कहें हम हरजाई

नूर तो जल्वा-गर है हर जा में

क्या कहूँ दिन को किस क़दर रोया

रात दिलबर को देख रूया में

इश्क़ लगते ही हो गया मालूम

हाल-ए-मज्नूँ इश्क़-ए-लैला में

मरज़-ए-इश्क़ हुस्न-ए-ख़ूबाँ का

मर्ग दरमाँ है नाम हुकमा में

हासिल-उल-अम्र हम हुए बदनाम

इश्क़ हुस्न-ए-बुतान-ए-ज़ेबा में

रुख़-ए-यूसुफ़ से रुख़ मुशाबह है

लब हैं मिलते लब-ए-मसीहा में

आब-ए-बाराँ से गिर न पाए मदद

ख़ाक पड़ जाए चश्म-ए-दरिया में

ये दुआ हक़ से है मिरा 'मातम'

दफ़्न हो कर्बला-मुअ'ल्ला में

मातम फ़ज़ल मोहम्मद
About the poet

मातम फ़ज़ल मोहम्मद

उपनाम : 'मातम' मूल नाम : फ़ज़ल-ए-मोहम्मद तय्यब हैदराबादी जन्म : हैदराबाद, सिंध निधन : हैदराबाद, सिंध

View profile & all 10 Poems / Stories

More from मातम फ़ज़ल मोहम्मद

  1. न मुल्ला हूँ न मुफ़्ती हूँ न वाइज़ हूँ न क़ाज़ी हूँ

    न मुल्ला हूँ न मुफ़्ती हूँ न वाइज़ हूँ न क़ाज़ी हूँगुनहगार ओ ख़ता-कार ओ रज़ा-ए-हक़ पे राज़ी हूँ

    12.4K reads
  2. दूदमान-ए-दर्द की शादी हैं हम

    दूदमान-ए-दर्द की शादी हैं हमख़ानदान-ए-ग़म की आबादी हैं हम

    12.4K reads
  3. तंदुरुस्तों में न बीमारों के बीच

    तंदुरुस्तों में न बीमारों के बीचइश्क़ के हूँ मैं दिल-अफ़गारों के बीच

    12.4K reads
  4. आशिक़ है जो तुम्हारे रुख़-ए-सुर्ख़-रंग का

    आशिक़ है जो तुम्हारे रुख़-ए-सुर्ख़-रंग कारहता है उस को नश्शा शराब-ए-फ़रंग का

    12.4K reads
  5. इला या शाह-ए-ख़ूबाँ कीजिए शाद

    इला या शाह-ए-ख़ूबाँ कीजिए शादहुए जाते हैं आशिक़ ग़म से बरबाद

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश