मसूदा हयात के शेर

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

किस से शिकवा करें वीरानी-ए-हस्ती का 'हयात'

हम ने ख़ुद अपनी तमन्नाओं को जीने न दिया


हज़ार शौक़ नुमायाँ थे जिस नज़र से कभी

वही निगाह बड़ी अजनबी सी लगती है


ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

शीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो


तमाम उम्र भटकते रहे जो राहों में

दिखा रहे हैं वही आज रास्ता मुझ को


घर से जो शख़्स भी निकले वो सँभल कर निकले

जाने किस मोड़ पे किस हाथ में ख़ंजर निकले


हज़ार दर्द समेटे हुए हूँ इक दिल में

बिखर गई जो मिरी दास्ताँ तो क्या होगा


एक ख़ुश्बू सी उभरती है नफ़स से मेरे

हो न हो आज कोई आन बसा है मुझ में


ये क्या कि आज कोई नाम तक नहीं लेता

वो दिन भी थे कि हर इक लब पे बात अपनी थी


तुम्हारे मिलने की हर आस आज टूट गई

तुम्हीं बताओ कि अब किस तरह जिया जाए


अगरचे कहने को कल काएनात अपनी थी

हक़ीक़तन कहाँ अपनी भी ज़ात अपनी थी


तुम हमें हर्फ़-ए-ग़लत कह के मिटा भी न सके

अब भी हर लब पे सर-ए-बज़्म है चर्चा अपना


क्या ग़रज़ हम को वहाँ अब कोई भी आबाद हो

हम तो उस बस्ती से घर अपना उठा कर ले गए

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  5. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like