आओ मनाएँ हम सब मिल कर अब जश्न-ए-आज़ादी
देस का झंडा ऊँचा रक्खें हाथ बनें फ़ौलादी
पूरब में फिर लहरा उट्ठा अम्न-ओ-अमाँ का परचम
बर्ग-ए-गुल पर नाच रही है मोती जैसी शबनम
नदियों ने फिर छेड़ दिया है आज़ादी का सरगम
आओ मनाएँ हम सब मिल कर अब जश्न-ए-आज़ादी
देस का झंडा ऊँचा रक्खें हाथ बनें फ़ौलादी
आज़ादी की ख़ातिर दी है हम सब ने क़ुर्बानी
अबुल-कलाम और नेहरू जैसे नेता थे ला-सानी
उन के अज़्म के आगे हो गए दुश्मन पानी पानी
आओ मनाएँ हम सब मिल कर अब जश्न-ए-आज़ादी
देस का झंडा ऊँचा रक्खें हाथ बनें फ़ौलादी
माज़ी के ग़म आज भुला कर मुस्तक़बिल चमकाएँ
आपस के सब भेद मिटा कर प्यार के नग़्मे गाएँ
गंग-ओ-जमन की इस धरती को फूलों से महकाएँ
आओ मनाएँ हम सब मिल कर अब जश्न-ए-आज़ादी
देस का झंडा ऊँचा रक्खें हाथ बनें फ़ौलादी








