अव्वल तो मैं रुकता नहीं और जिस से रुकूँ मैं

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

अव्वल तो मैं रुकता नहीं और जिस से रुकूँ मैं

ता-हश्र ये मुमकिन नहीं फिर उस से मिलूँ में

ये और सुनाई कि मिरी बात तो सुन ले

जो तेरी कहे आन के उस की न सुनूँ मैं

ये ख़ूब कही देखेंगे कब तक न मिलेगा

इस बात पे गर चाहो तो अब शर्म करूँ मैं

आपस में अगर चर्ख़-ओ-ज़मीं दिनों ये मिल जाएँ

तो भी न कभी तुझ से मिला हूँ न मिलूँ मैं

तब नाम है 'मारूफ़' धरा रह तो सही जब

छाती पे तिरी आठ-पहर मूँग दलूँ मैं

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories