दिल नहीं उस लब-ए-ख़ंदाँ की तरफ़ जाता है

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

दिल नहीं उस लब-ए-ख़ंदाँ की तरफ़ जाता है

तिश्ना-लब चश्मा-ए-हैवाँ की तरफ़ जाता है

यार तुझ बिन मुझे ले जाते हैं यूँ बाग़ में खींच

जैसे मुजरिम कोई ज़िंदाँ की तरफ़ जाता है

महव याँ तक हूँ तसव्वुर में तिरे अज़-रह-ए-शौक़

हाथ हर दम तिरे दामाँ की तरफ़ जाता है

बद-गुमाँ ये हूँ कि साथ उठ के चला जाता हूँ

वहम गर कूचा-ए-जानाँ की तरफ़ जाता है

क्या किसी पर्दा-नशीं पर है तू आशिक़ 'मारूफ़'

छुप के जो गोशा-ए-पिन्हाँ की तरफ़ जाता है

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like