लब पे तौहीद तो दिल में लिए बुत-ख़ाना फिरूँ
सब के हमराह चलूँ सब से जुदागाना फिरूँ
अजनबी शहर से यूँ गुज़रूँ कि जैसे घर से
अपने ही घर में चली आऊँ तो बेगाना फिरूँ
भटकी रूहों की तरह ख़ाक से ता-हफ़्त-अफ़्लाक
दायरा दायरा अफ़्साना-दर-अफ़्साना फिरूँ
सफ़र-ए-शौक़ की इक सम्त मुअ'य्यन भी तो हो
कब तलक वक़्त के बाज़ार में तिफ़्लाना फिरूँ
नज़र आया न ख़िज़ाँ से कोई उकताया हुआ
मैं तो हाथों में लिए फूल का नज़राना फिरूँ
मुस्तहिक़ पाऊँ तो ये फ़र्ज़ अदा हो जाए
अपने माथे में लिए सज्दा-ए-शुकराना फिरूँ








