स्त्री-शक्ति - मंजुला सक्सेना

मंजुला सक्सेनामंजुला सक्सेना10 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

मैं सगर्भा, सार्गर्भा , ब्रह्म का विस्तार,
जीव की हूँ वासना तो विज्ञ का संसार ।

शक्ति का अवतार हूँ अस्तित्व का आधार
धारिणी समभाव की कर्षण करूँ अहंकार

कामिनी हूँ काम की हूँ जन्मति भी राम
पुण्य रूपा पापिनी हूँ पुरुष का आयाम,

अग्नि-सी हूँ दाहक पर देती हूँ विश्राम
शव बना सकती हूँ शिव,माधुर्यमय घनश्याम


रचनाकाल : 25 फ़रवरी 2009
मंजुला सक्सेना
About the poet

मंजुला सक्सेना

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like