कांच नहीं मिटटी हूँ - मंजुला सक्सेना

मंजुला सक्सेनामंजुला सक्सेना10 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

कांच नहीं मिटटी हूँ
टूटी हूँ फूटी हूँ
आँधियों में उड़ाती हूँ
गह्वरों में जमती हूँ
मिटती ही रहती हूँ
व्यर्थ नहीं जीती हूँ .
पैरों से रौंद लो ,
खेतों में जोत दो ,
भट्टियों में झोंक दो ,
नदियों में फ़ेंक दो .
फूल पर खिलाऊँगी
फसलें फिर उगाउंगी,
घर नए बसाउंगी.
ठोस बन के उभरूंगी
नए शहर बसाउंगी .
कांच नहीं मिटटी हूँ
हार नहीं पाउंगी

लेखन काल: १९८४
मंजुला सक्सेना
About the poet

मंजुला सक्सेना

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like