बाज़ार-1 - मणि मोहन

मणि मोहनमणि मोहन2 Sept 1967

2 min read · 12.4K reads

पैर नहीं थकते
आँखें थक जाती हैं
इस बाज़ार में

बच्चों की तरह
उँगली पकड़कर
साथ चलते हैं सपने
और फिर गुम जाते हैं
रंग-बिरंगी ख़ुशबूदार भीड़ में

मैं सपने तलाशता हूँ
इस बाज़ार में
और फिर
पैर भी थकने लगते हैं ।
मणि मोहन
About the poet

मणि मोहन

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like