डम्पिंग ग्राउण्ड - मणि मोहन

मणि मोहनमणि मोहन2 Sept 1967

2 min read · 12.4K reads

किसी मक्कार आदमी के ड्राइंग-रूम में पसरे
उसके किंग साइज सोफ़े
और टायलेट में लगी
कमोड की तारीफ़ के बाद
ज़ेहन में बची रह गई भाषा से
कविता नहीं बनती

किसी तानाशाह की जी-हुजूरी
और अभिनन्दन के बाद
ज़ेहन में बची रह गई भाषा से भी
बात नहीं बनती

क्योंकि कविता
भाषा का डम्पिंग ग्राउण्ड नहीं होती ।
मणि मोहन
About the poet

मणि मोहन

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like