झुकी निगह में है ढब पुर्सिश-ए-निहानी का

ममनून निज़ामुद्दीनममनून निज़ामुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

झुकी निगह में है ढब पुर्सिश-ए-निहानी का

हया में ज़ोर दिया रंग मेहरबानी का

जिए हैं गर्म नफ़स सोज़ से कि बहर-ए-चराग़

करे है शोला ही काम आब-ए-ज़ि़ंदगानी का

तबस्सुम-ए-लब-ए-ग़ुंचा को देख रोता हूँ

कि ठीक रंग है उस ख़ंदा-ए-निहानी का

कहाँ से ज़ोर-ए-दिल-ओ-सीना-ओ-जिगर लाऊँ

तुम्हें तो खेल लगा हाथ तेग़-रानी का

इलाही जैब कि दामन कि आस्तीं धोऊँ

मिज़ा ने सीख लिया शग़्ल ख़ूँ-फ़िशानी का

नहीं बचा मरज़-ए-इश्क़ से कोई 'ममनूँ'

हमें दरेग़ बहुत है तिरी जवानी का

ममनून निज़ामुद्दीन
About the poet

ममनून निज़ामुद्दीन

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like