मैं खड़ी थी ज़ेबरा क्रॉसिंग पर
इस उम्मीद पर शायद
वो इधर से गुज़रेगा
और एक पल रुक कर
ख़ुद से वो ये बोलेगा
अपनी बर्क़-रफ़्तारी पर मैं ख़ुद पशेमाँ हूँ
ज़ेबरा क्रॉसिंग से मुझ को एक पल दे दे
मैं जहाँ पे ख़ुद रुक कर
ख़ुद पे भी नज़र डालूँ
और बस यही लम्हा
ख़्वाहिशों की झीलों पर
बर्फ़ की तरह जम कर
मेरे ज़ेहन-ओ-दिल पर भी
ज़ेबरा क्रॉसिंग सी
लाइनें बना देगा
और ये भागते लम्हे
कुछ घड़ी को ठहरे तो
तुम भी याद आओगे हम भी याद आएँगे








