न कश्तियाँ हैं न साहिल है और न दरिया है

मलिका नसीममलिका नसीम1 Jan 1954

1 min read · 12.4K reads

न कश्तियाँ हैं न साहिल है और न दरिया है

मगर भँवर में हूँ ये भी अजब तमाशा है

हज़ारों मसअले पुरखों का क़र्ज़ फ़ाक़ा-कशी

ख़ुद अपने आप में हर शख़्स इक क़बीला है

अब उस की सादा-दिली इस से बढ़ के क्या होगी

चराग़ ला के हवाओं की ज़द पे रखता है

पता मैं अपना यहाँ किस से पूछने जाऊँ

इक अजनबी है जो पहचान मेरी ठहरा है

मिला है टूट के जब भी मिली हूँ मैं तन्हा

वो महफ़िलों में मगर फ़ासले भी रखता है

उसे अज़ीज़ हैं मासूम क़हक़हे घर के

तो क्यों वो रात गए लौट के घर आता है

मलिका नसीम
About the poet

मलिका नसीम

जन्म : 01 Jan 1954 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More from मलिका नसीम

  1. सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखना

    सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखनाहमारी याद का ख़्वाबों से अपने सिलसिला रखना

    12.4K reads
  2. रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खो

    रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खोमगर निगाह को मंज़िल से बा-ख़बर रक्खो

    12.4K reads
  3. मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईं

    मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईंबंद की आँखें तो माज़ी की किताबें खुल गईं

    12.4K reads
  4. हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैं

    हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैंहमारे घर के दर-ओ-बाम महके जाते हैं

    12.4K reads
  5. वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आए

    वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आएकि जब चाहा तुम्हारे नाम से ख़ुद को पुकार आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like