ख़्वाब ठहरे थे तो आँखें भीगने से बच गईं
वर्ना चेहरे पर तो ग़म की बारिशों का अक्स है
मैं किसी और को देखूँ भी तो देखूँ कैसे
उस के ख़्वाबों की इन आँखों पे निगहबानी है
उम्र गुज़री इक निगाह-ए-लुत्फ़ की उम्मीद में
हम को अपने हौसलों की ये अदा अच्छी लगी
न पढ़ ले कोई तहरीरें तुम्हारे ज़र्द चेहरे की
दर-ओ-दीवार घर के शोख़ रंगों से सजा रखना
हर दौर का जो अक्स है वो आइना हैं हम
तख़लीक़-ए-काएनात का इक सिलसिला हैं हम
हवाएँ करती हैं सरगोशियाँ सी आँगन में
न जाने आएँगे किस के क़दम चराग़ जले
हम ने ये सोच के छेड़ा था फ़साना गुल का
इस बहाने ही तिरे ज़िक्र का पहलू निकले
नज़र में यादों के मंज़र समेट कर रखना
मैं जैसा छोड़ के आई हूँ वैसा घर रखना
कर गईं मौजें शरारत जब भी लिक्खा तेरा नाम
रेत पर जितनी लकीरें थीं वो सब मिल-जुल गईं
वो लड़कियाँ कि जो लगती थीं सादा तहरीरें
पढ़ी गईं तो अनोखी पहेलियाँ निकलीं
शिद्दत-ए-तिश्ना-लबी आज कहाँ लाई है
प्यास सहरा की समुंदर में उतर आई है








