हवा - नज़्म

मलिका नसीममलिका नसीम1 Jan 1954

1 min read · 12.4K reads

हवा मौसम की रक़्क़ासा

पहन कर पाँव में पत्तों के घुंघरू

डोलती जाए

कभी उँगली पकड़ कर बादलों की झूम कर गाए

कभी बारिश की चादर ओढ़ कर

आँगन भिगो जाए

किसी मासूम लड़की का कभी आँचल उड़ा जाए

हवा मौसम की रक़्क़ासा

कभी कलियों के रुख़्सारों पे

बोसे ले शरारत से

कभी खिलते हुए फूलों की शाख़ों

से जुदा कर दे

कभी लड़ना पहाड़ों से

चराग़ों से कभी टक्कर

यही कश्ती डुबो देती है अक्सर ला के साहिल पर

हवा मौसम की रक़्क़ासा

चले जब सनसनाती बचपना आँचल में छुप जाए

बने बाद-ए-सबा जब भी तो ख़ुशबुएँ चुरा लाए

कभी ख़ुशियों की लय पर रक़्स करती

ये नज़र आए

कभी टूटी हुई शहनाइयों में सिसकियाँ बन कर उतर जाए

सियह-रातों में आँचल चाँदनी का

ढूँडने निकले

भरी बरसात में बिजली से दर्पन माँगने निकले

हवा मौसम की रक़्क़ासा

अगर ये थक गई इंसान जीना भूल जाएगा

अगर ये रुक गई बादल बरसना भूल जाएगा

दुआ ये है न थकने पाएँ इस के ये थिरकते पाँव

रहे ये रक़्स में मशग़ूल सुब्ह-ओ-शाम

हवा मौसम की रक़्क़ासा

मलिका नसीम
About the poet

मलिका नसीम

जन्म : 01 Jan 1954 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More from मलिका नसीम

  1. सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखना

    सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखनाहमारी याद का ख़्वाबों से अपने सिलसिला रखना

    12.4K reads
  2. रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खो

    रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खोमगर निगाह को मंज़िल से बा-ख़बर रक्खो

    12.4K reads
  3. मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईं

    मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईंबंद की आँखें तो माज़ी की किताबें खुल गईं

    12.4K reads
  4. हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैं

    हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैंहमारे घर के दर-ओ-बाम महके जाते हैं

    12.4K reads
  5. वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आए

    वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आएकि जब चाहा तुम्हारे नाम से ख़ुद को पुकार आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like