अना के टुकड़े लिए खड़ी है
कभी सवाली है ज़ेहन-ओ-दिल से
कभी गिला है ज़मीर से भी
मगर कहाँ कोई सुन रहा है
ये पत्थरों के मकाँ के अंदर
मकीं भी सारे हैं पत्थरों के
लिए खड़ी है वो इक समुंदर सा आंसुओं का
अगर कहीं बाँध उस के आँचल का टूट जाए
हर एक क़तरा हिसाब माँगेगा हश्र-सामानियों का तुम से
जवाब आतिश-नवाइयों का
जवाब सहरा-नवर्दियों का
मगर कहाँ हैं जवाब सारे
जवाब लफ़्ज़ों से मावरा हैं








