अजब लहजा है उस का - नज़्म

मलिका नसीममलिका नसीम1 Jan 1954

1 min read · 12.4K reads

पानियों पर झिलमिलाती चाँदनी जैसा

मिरे दिल का समुंदर जब भँवर की ज़द में आ जाए

सभी तारीक लहरें घेर कर मुझ को

किसी पाताल का रस्ता दिखाती हों

तो वो ऐसी सिफ़त लहजा

मुझे फिर साहिलों पर खींच लाता है

मुझे कहता है देखो

इस भँवर के पार भी दुनिया में कुछ लम्हे धड़कते हैं

उन्हें भी अपनी साँसों में पर्दा देखूँ

ये लहरें जो कि अँधियारों में देव-आसार लगती हैं

उन्हें तुम चाँदनी में देखना ये किस तरह

किरनों से मिल कर माजरे तख़्लीक़ करती हैं

ये लहरें जब रुपहले नूर की नद्दी में ढलती हैं

तो मस्ती में मचलती आसमानों को लपकती हैं

अमावस जब भी आए चाँदनी को या मगर लेना

मिरे चारों तरफ़ मेलों पे चलती धूप फैली है

मगर उस की ये बातें बारिशों की बूंदियों जैसी

मिरे दिल की दराड़ों में

हरी फ़सली उगाई हैं

मैं सर से पाँव तक

शबनम से भीगी पत्तियों में डूब जाती हूँ

मलिका नसीम
About the poet

मलिका नसीम

जन्म : 01 Jan 1954 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More from मलिका नसीम

  1. सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखना

    सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखनाहमारी याद का ख़्वाबों से अपने सिलसिला रखना

    12.4K reads
  2. रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खो

    रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खोमगर निगाह को मंज़िल से बा-ख़बर रक्खो

    12.4K reads
  3. मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईं

    मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईंबंद की आँखें तो माज़ी की किताबें खुल गईं

    12.4K reads
  4. हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैं

    हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैंहमारे घर के दर-ओ-बाम महके जाते हैं

    12.4K reads
  5. वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आए

    वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आएकि जब चाहा तुम्हारे नाम से ख़ुद को पुकार आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like