मख़्फ़ी लखनवी के शेर

मख़्फ़ी लखनवीमख़्फ़ी लखनवी

1 min read · 12.4K reads

मिरा आना जहाँ में मुनहसिर था तीन बातों पर

जफ़ा सहना वफ़ा करना और उस के बाद मर जाना


इश्क़ की फ़ितरत ने यूँ बदला मज़ाक़-ए-ज़िंदगी

जितने ग़म बढ़ने लगे उतनी ख़ुशी होने लगी


इश्क़ की अल्लाह रे फ़ित्ना-कारियाँ

पाक-दामन चाक-दामन हो गए


पर्दा है इक बक़ा का राज़-ए-फ़ना न पूछो

मर कर भी साथ हम से छूटा न ज़िंदगी का


जला आशियाँ जब से दिल मुतमइन है

न बिजली का ख़तरा न धड़का ख़िज़ाँ का


वो छुपना तिरा पर्दा-ए-रंग-ओ-बू में

वो हर रंग में मेरा पहचान जाना


बहुत जुस्तुजू की बहुत ख़ाक छानी

किधर है तू ऐ जल्वा-ए-ला-मकानी


यूँ मंज़र-ए-हस्ती पे तिरी छा गईं आँखें

इक कैफ़ सा हर चीज़ पे बरसा गईं आँखें


हर बात का एहसास मिरे दिल से मिटा दे

ज़िंदा मुझे रखना है तो दीवाना बना दे


वुसअत-ए-दिल अरे मआज़ अल्लाह

सारी दुनिया समाई जाती है


ख़ुदा के भरोसे पे छोड़ी है कश्ती

न गिर्दाब देखा न तूफ़ान जाना


बिखरी हर-सू पड़ी हैं ज़ंजीरें

जोश-ए-रंगीनी-ए-बहार न पूछ


यूँ बे-हिजाब हैं कि हैं जैसे हिजाब में

उस बज़्म में किसी को मजाल-ए-नज़र कहाँ


जिस को इबरत दिलाई जाती है

मेरी सूरत दिखाई जाती है


वफ़ा इब्तिदा है वफ़ा इंतिहा है

ख़ुलासा है बस ये मिरी दास्ताँ का

मख़्फ़ी लखनवी
About the poet

मख़्फ़ी लखनवी

मूल नाम : अमतुल-फ़ातिमा जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश मख़्फ़ी लखनवी, अमतुल-फ़ातिमा (1902-1953) लखनऊ के एक प्रतिष्ठित घराने में पैदा हुईं। उर्दू के साथ साथ अरबी, फ़ारसी, संस्कृत और हिंदी पढ़ी। बचपन से ही शेर कहने लगीं। तर्ही निशिस्तों और मुशाइरों में बुलाया जाता थ…

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like