ख़ार[1] भी फूल मालूम होते थे जब ।
इब्तेदा-ए-जुनूँ की वो एक बात थी
वो मुहब्बत की तारों भरी रात थी ।
दिल के तारों से मिज़राब[2] टकरा गया
आतिशें ले उठी क़ैफ़[3]-सा छा गया ।
हुस्न का वार जो था वो भरपूर था
जिसको देखा नज़र भर के वो तूर था ।
दिल को एक बार सब धो गईं बिजलियाँ
मेरी रग-रग में हल[4] हो गईं बिजलियाँ ।
दर्दे-दिल का बहाना बनी दिल्लगी
आँसुओं का फ़साना बनी दिल्लगी ।
पल के पल में बदलने लगी ज़िंदगी
ग़म के साँचों में ढलने लगी ज़िंदगी ।
चाह का दिन ढला शाम होने लगी
दिल धड़कने लगा आँख रोने लगी ।
रात और दिन यूँ ही आते जाते रहे
हुस्न और इश्क़ तकमील[5] पाते रहे ।








