ख़ुद दिल में रह के आँख से पर्दा करे कोई
हाँ लुत्फ़ जब है पाके भी ढूँढा करे कोई
तुम ने तो हुक्म-ए-तर्क-ए-तमन्ना[1] सुना दिया,
किस दिल से आह तर्क-ए-तमन्ना[2] करे कोई
दुनिया लरज़[3] गई दिल-ए-हिरमाँनसीब[4] की,
इस तरह साज़-ए-ऐश न छेड़ा करे कोई
मुझ को ये आरज़ू वो उठायें नक़ाब ख़ुद,
उन को ये इन्तज़ार तक़ाज़ा करे कोई
रंगीनी-ए-नक़ाब में ग़ुम हो गई नज़र,
क्या बे-हिजाबियों का तक़ाज़ा करे कोई
या तो किसी को जुर्रत-ए-दीदार[5]ही न हो,
या फिर मेरी निगाह से देखा करे कोई
होती है इस में हुस्न की तौहीन[6] ऐ मज़ाज़,
इतना न अहल-ए-इश्क़ को रुसवा करे कोई
हाँ लुत्फ़ जब है पाके भी ढूँढा करे कोई
तुम ने तो हुक्म-ए-तर्क-ए-तमन्ना[1] सुना दिया,
किस दिल से आह तर्क-ए-तमन्ना[2] करे कोई
दुनिया लरज़[3] गई दिल-ए-हिरमाँनसीब[4] की,
इस तरह साज़-ए-ऐश न छेड़ा करे कोई
मुझ को ये आरज़ू वो उठायें नक़ाब ख़ुद,
उन को ये इन्तज़ार तक़ाज़ा करे कोई
रंगीनी-ए-नक़ाब में ग़ुम हो गई नज़र,
क्या बे-हिजाबियों का तक़ाज़ा करे कोई
या तो किसी को जुर्रत-ए-दीदार[5]ही न हो,
या फिर मेरी निगाह से देखा करे कोई
होती है इस में हुस्न की तौहीन[6] ऐ मज़ाज़,
इतना न अहल-ए-इश्क़ को रुसवा करे कोई








