कमाल-ए-इश्क़[1] है दीवाना हो गया हूँ मैं ।
ये किस के हाथ से दामन छुड़ा रहा हूँ मैं ।
तुम्हीं तो हो जिसे कहती है नाख़ुदा दुनिया,
बचा सको तो बचा लो कि डूबता हूँ मैं ।
ये मेरे इश्क़ की मजबूरियाँ मअज़-अल्लाह[2],
तुम्हारा राज़ तुम्हीं से छुपा रहा हूँ मैं ।
इस इक हिजाब[3] पे सौ बे-हिजाबियाँ सदक़े,
जहाँ से चाहता हूँ तुम्को देखता हूँ मैं ।
बताने वाले वहीं पर बताते हैं मंज़िल,
हज़ार बार जहाँ से गुज़र चुका हूँ मैं ।
कभी ये ज़ोम[4] कि तू मुझ से छुप नहीं सकता,
कभी ये वहम कि ख़ुद भी छुपा हुआ हूँ मैं ।
मुझे सुने न कोई मस्त-ए-बादा-ए-इशरत[5],
मज़ाज़ टूटे हुये दिल की इक सदा हूँ मैं ।