हवा के दोश पे

मैमूना अब्बास ख़ानमैमूना अब्बास ख़ान

1 min read · 12.4K reads

वो ढेर काँच का था

किसी ने राख समझ कर जिसे टटोला था

अजीब रंग थे रक़्साँ निगाह के आगे

हथेली रिसने लगी तो गुमान सा गुज़रा

कहीं ये ख़ून के छींटों की सुर्ख़ियाँ तो नहीं

मगर वो दर्द कहाँ है जो सुख निगलता है

जो जिस्म-ओ-जान में उतरा है अब थकन बन कर

कहीं से आह-ओ-बुका की सदाएँ आती हैं

ये नीम अंधेरा बड़ा कर्बनाक लगता है

बुझे हुए वो शरारे हैं या कोई आहू

पलट के देख तो ले

राख रंज काँच

कहीं चुभ न जाएँ आँखों में

ये वक़्त जिस के पलटने की आरज़ू ले कर

हवा के दोश पे आहें उड़ाए जाता है

मैमूना अब्बास ख़ान
About the poet

मैमूना अब्बास ख़ान

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like