वक़्त

मैमूना अब्बास ख़ानमैमूना अब्बास ख़ान

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारे और मेरे फ़ैसलों के दरमियाँ

ये वक़्त है जिस ने

तनाबें खींच कर अपनी

हमारी बेबसी दो चंद कर दी है

तुम्हारे पास कम है

और मेरे पास भी उतना नहीं

फिर उस पे इतनी उलझनें तोहफ़े में दी हैं

ज़िंदगी ने

जिन्हें सुलझाते सुलझाते

तुम्हारे पास आते रास्ते धुँदलाने लग जाएँ

मैमूना अब्बास ख़ान
About the poet

मैमूना अब्बास ख़ान

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like