वहशत - नज़्म

मैमूना अब्बास ख़ानमैमूना अब्बास ख़ान

1 min read · 12.4K reads

यही दिल था कभी

जो ख़ून की तर्सील पर मामूर रहता था

धड़कता तो नवेद ज़िंदगी लाता

अब ऐसा है

रगों का जाल तो वैसे ही फैला है मिरे अंदर

मगर दिल ख़ून के बदले

फ़रावानी से बहते

दर्द की गर्दिश से जो बेहाल रहता है

तो धड़कन टीस बन कर

सीने में इक वहशियाना रक़्स करती है

इन्ही दो इंतिहाओं पर खड़ा

ये जिस्म-ओ-जाँ का सिलसिला मेरा

कभी जीने नहीं देता

कभी मरने नहीं देता

मैमूना अब्बास ख़ान
About the poet

मैमूना अब्बास ख़ान

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like