मैं समझता हूँ तुझे मेरी वफ़ा याद नहीं

महाराजा सर किशन परसाद शादमहाराजा सर किशन परसाद शाद28 Jan 1864 – 9 May 1940

1 min read · 12.4K reads

मैं समझता हूँ तुझे मेरी वफ़ा याद नहीं

तू समझता है मुझे तेरी जफ़ा याद नहीं

पूजता हूँ मैं बुतों को कि ख़ुदा याद आए

ये सितम है कि बरहमन को ख़ुदा याद नहीं

गर सख़ी भूल गया दे के यही लाज़िम था

लेने वाले को भी अफ़सोस लिया याद नहीं

ऐसे भी लोग हैं दुनिया से नहीं काम जिन्हें

उन पे जो गुज़रा भला था कि बुरा याद नहीं

तिरे दीवाने को ऐ यार फ़क़त तुझ से है काम

बादशह कौन है और कौन गदा याद नहीं

तेरी ही धुन में गुज़रती है तिरे प्यारों की

इस में क्या क्या न हुई उन पे जफ़ा याद नहीं

अपने मौला से जो कुछ माँगो अभी वो देगा

'शाद' मुज़्तर न हो क्या कोई दुआ याद नहीं

महाराजा सर किशन परसाद शाद
About the poet

महाराजा सर किशन परसाद शाद

उपनाम : 'शाद' मूल नाम : किशन परशाद जन्म : 28 Jan 1864 | हैदराबाद, तिलंगाना निधन : 09 May 1940 | हैदराबाद, तिलंगाना शाद, राजा किशन प्रसाद (1864-1940) उर्दू और फ़ारसी के शाइ’र चंदू लाल शादाँ के घराने से थे जिन्हें निज़ाम हैदराबाद के दरबार में बहुत बुलंद मक़ाम हासि…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from महाराजा सर किशन परसाद शाद

  1. फ़ना कहते हैं किस को मौत से पहले ही मर जाना

    फ़ना कहते हैं किस को मौत से पहले ही मर जानाबक़ा है नाम किस का अपनी हस्ती से गुज़र जाना

    12.4K reads
  2. अब दिमाग़-ओ-दिल में वो क़ुव्वत नहीं वो दिल नहीं

    अब दिमाग़-ओ-दिल में वो क़ुव्वत नहीं वो दिल नहीं'शाद' अब अशआ'र मेरे दर-ख़ुर-ए-महफ़िल नहीं

    12.4K reads
  3. सुब्ह को निकला था गरचे कर्र-ओ-फ़र से आफ़्ताब

    सुब्ह को निकला था गरचे कर्र-ओ-फ़र से आफ़्ताबमुँह फिराया हो ख़जिल उस इश्वा-गर से आफ़्ताब

    12.4K reads
  4. बादा-ए-ख़ुम-ए-ख़ाना-ए-तौहीद का मय-नोश हूँ

    बादा-ए-ख़ुम-ए-ख़ाना-ए-तौहीद का मय-नोश हूँचूर हूँ मस्ती में ऐसा बे-ख़ुद-ओ-मदहोश हूँ

    12.4K reads
  5. आना हो तो आ जाओ बहाना नहीं अच्छा

    आना हो तो आ जाओ बहाना नहीं अच्छाहर रोज़ का मुझ को ये सताना नहीं अच्छा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ