संकट - मदन कश्यप

मदन कश्यपमदन कश्यप29 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

अक्सर ताला उसकी
ज़बान पर लगा होता है
जो बहुत ज़्यादा सोचता है

जो बहुत बोलता है
उसके दिमाग पर
ताला लगा होता है

संकट तब बढ़ जाता है
जब चुप्पा आदमी
इतना चुप हो जाए कि
सोचना छोड़ दे
और बोलने वाला
ऐसा शोर मचाए कि
उसकी भाषा से
विचार ही नहीं,
शब्द भी गुम हो जाएँ ।
मदन कश्यप
About the poet

मदन कश्यप

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like