विजेता हत्यारा - मदन कश्यप

मदन कश्यपमदन कश्यप29 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

जब पहली बार उसने हमारे एक पड़ोसी को मारा था
तब बेहद ग़ुस्सा आया था ।
हमने हत्यारे के ख़िलाफ़ आवाज़ें बुलन्द की थीं
और जुलूस भी निकाले थे ।

दूसरी बार जब एक और पड़ोसी मारा गया
तब मैं गुमसुम-सा हो गया था ।
घर दफ़्तर सड़क हर जगह असहाय और अकेला ।

फिर जब हमारे तीन-चार पड़ोसी एक साथ मारे गए
तब हम हत्यारों की जयकार करते हुए सड़कों पर उतर आए ।

अब मैं अकेला नहीं था ।असहाय भी नहीं ।
पूरी भीड़ थी साथ ।
हत्यारा अब विजेता बन चुका था । हमारा नायक !

(2009)
मदन कश्यप
About the poet

मदन कश्यप

View profile & all 33 Poems / Stories