मैं बिना चूक जाता हूँ
उन पेड़ों तक
जहाँ पंछियों का गाना होता है रोज़
मेरी तरह कुछ लोग
रोज़ इस संगीत के लिए
लौट आते हैं जीवन में
तीन दिनों से कर्फ़्यू
तीन दिनों से पंछी नदारद
तीन दिन से संगीत की मृत्यु का अनुभव।
मैं बिना चूक जाता हूँ
उन पेड़ों तक
जहाँ पंछियों का गाना होता है रोज़
मेरी तरह कुछ लोग
रोज़ इस संगीत के लिए
लौट आते हैं जीवन में
तीन दिनों से कर्फ़्यू
तीन दिनों से पंछी नदारद
तीन दिन से संगीत की मृत्यु का अनुभव।

वे लौट नहीं रहेहाँ वे लौटते थे
मेरे जीवन के तजुर्बों में कोई दाग़ नहीं हैयह और बात है कि वतन से भागते हुए
जो उनकी दलाली में देश को भूल बैठे हैंमैं उनमें से नहीं हूँ
मैं जिनके साथ पचास सालों से हूँयह क्या हुआ एकाएक कि
वे अपार दुखों और संकटों के बीचएक ऐसे सफ़र पर हैं जो ख़त्म नहीं होता