हक़ की लड़ाई

लीलाधर मंडलोईलीलाधर मंडलोई

1 min read · 12.4K reads

मैं याद करता हूँ और गाता हूँ पुराने गीत

मैं कुटिल भंगिमाओं वाला आधुनिक कवि नहीं

मेरी आवाज़ न ही कहीं गिरवी है और

किसी बड़ी कंपनी का मैं ख़रीदा ग़लाम भी नहीं

मैं अपमानों को भूलता नहीं

न ही जीता हूँ हताशा की शरण में

मैं शरणार्थी होने की लज्जा में आपादमस्तक होने के बाद

मनुष्य होने की आभा को बचाए हूँ

मैं सिर्फ़ अपने हक़ की लड़ाई में हूँ।

लीलाधर मंडलोई
About the poet

लीलाधर मंडलोई

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like