सालाना मौत

लीलाधर जगूड़ीलीलाधर जगूड़ी1 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

पिछले साल उसने कहा कि पिछले साल मैं नाबालिग़ था

हर साल भी वह कह रहा है कि पिछले साल मैं नाबालिग़ था

हर वर्ष में नाबालिग़ हर नए वर्ष में नासमझ

हर मरने वाले के लिए उसने कहा

बालिग़ हुआ कि मर गया

कितना बालिग़ होने के लिए कितना मरने की ज़रूरत है?

लीलाधर जगूड़ी
About the poet

लीलाधर जगूड़ी

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like