हे मृत्यु
तुम साँप हो, काला साँप।
रहती हो अँधेरे जीवन की लंबी राह में
कुण्डली मारे छिपी कँटीली झाड़ियों में।
अपनी भयानक जीभ ज़हरीली
छिपाए रहती कोमल सीने में।
नहीं जानता कोई भी, कि कब-
तुम्हारा डरावना फन
उठ खड़ा होगा जीवनाकाश में।
पता चलता है
तुम्हारे काटते समय केवल
तुम्हारा भीषण ज़हर
अंग-अंग में चढ़ते-फैलते समय।








