बारिश आने को है मटमैले दिन

लाल्टूलाल्टू10 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

बारिश आने को है मटमैले दिन

सेंट्रल एवेन्यू पर तुम्हारी गंध ढूँढ़ रहा हूँ।

मार्बल की सफ़ेद देह पर लेटा हंस झाँक रहा है,

मैं दौड़ती गाड़ियों के बीच तुम्हारे पसीने का पीछा करता हूँ

जल्दी से पार करता हूँ चाहतों के सागर।

पहुँच कर जानता हूँ मैं पार कर रहा था तीस साल।

तुम्हारा न होना मुझे नहीं कचोटता।

बैग में ढूँढता हूँ फ़ाज़िल इस्कंदर की कहानियाँ।

तुम नहीं हो, न है वह किताब, हंस की सफ़ेदी धूमिल हो गई है,

तुम हो कहीं आस-पास।

लाल्टू
About the poet

लाल्टू

View profile & all 50 Poems / Stories

More from लाल्टू

  1. लोग ही चुनेंगे रंग

    चुप्पी के ख़िलाफ़किसी विशेष रंग का झंडा नहीं चाहिए

    12.5K reads
  2. नाज़ुक

    जिस्म बड़ी नाज़ुक चीज़ है। छोटी-सी छुरी चमड़ा चीर देती है और जिस्म में हर कुछ जो ठोस है धराशायी हो जाता है। फ़ौज-पुलिस के गोली-डंडे ठोस हड्डियों को चूरमचूर कर देते हैं। विज्ञान में ठोस और द्रव का फ़र्क़ पढ़ते हैं, बहता तो पूरा जिस्म है। गोलियों से छलनी जिस्म में से ठोस सपने उड़ जाते हैं और किसी और नाज़ुक जिस्म में बस जाते हैं। धरती और आस्माँ भी नाज़ुक हैं। खरबों साल बाद आग का गोला जो सूरज है, ठोस दिखता गैस का बवंडर ख़त्म हो जाएगा। आख़िर में कोई नहीं जीतता, न इंसान, न आस्माँ। फ़ौज-पुलिस तो कभी नहीं जीतती।सचमुच ठोस है वह जो हर किसी को नाज़ुक दिखता है—प्यार।

    12.5K reads
  3. मैं और तुम

    मैं फूल हूँधूप की तरफ़ मुड़ता हुआ

    12.5K reads
  4. विसर्जन

    मिट्टी मिलती है मिट्टी मेंयही देखकर ख़ुश हैं लोग

    12.5K reads
  5. कविता

    बहुत बड़ा शहरबहुत बड़ा अँधेरा

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ