आज की बारिश में कल की बारिश है

लाल्टूलाल्टू10 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

आज की बारिश में कल की बारिश है

कल पुरु छोड़ आया था सिकंदर को सड़क तक छतरी से ढक कर

मैं तब तक एक छत के नीचे गिन-गिन कर चक्कर काट रहा था

पुरु के वापस आने तक मैंने कई सौ साल बिताए

हर चक्कर के बाद देखता कि बारिश रुकी नहीं है

और मुझे फ़िक्र रही कि खाने में देर होगी

सदियों तक खाने की चिंता में रहा मैं

यह आज नहीं कि मैं सोच रहा हूँ

भोजन के अलावा भी चिंताएँ हैं सोचने के लिए

उन सदियों में हर क्षण रहा मैं ग्रस्त इस बोझ से

बारिश थी कि रुक ही नहीं रही थी

और आख़िरकार मुझे लौटना ही पड़ा पुरु की छतरी के नीचे

जहाँ जा रहा था वहाँ भोजन इंतज़ार में था

इंतज़ार में थे कई ऐतिहासिक चरित्र

जिनके साथ बैठ चबाते हुए रोटियाँ

हमने कहनी सुननी थी कहानियाँ

उस दौरान भी बीतीं सदियाँ बड़ी जल्दी

हम धातु युग में थे और बर्तन थे जिनको धोना था खाना खाकर

तब मैंने सोचा था कि कल की बारिश में होगी आज की बारिश

जैसे आज देख रहा हूँ आज की बारिश में कल की बारिश।

लाल्टू
About the poet

लाल्टू

View profile & all 50 Poems / Stories

More from लाल्टू

  1. लोग ही चुनेंगे रंग

    चुप्पी के ख़िलाफ़किसी विशेष रंग का झंडा नहीं चाहिए

    12.5K reads
  2. नाज़ुक

    जिस्म बड़ी नाज़ुक चीज़ है। छोटी-सी छुरी चमड़ा चीर देती है और जिस्म में हर कुछ जो ठोस है धराशायी हो जाता है। फ़ौज-पुलिस के गोली-डंडे ठोस हड्डियों को चूरमचूर कर देते हैं। विज्ञान में ठोस और द्रव का फ़र्क़ पढ़ते हैं, बहता तो पूरा जिस्म है। गोलियों से छलनी जिस्म में से ठोस सपने उड़ जाते हैं और किसी और नाज़ुक जिस्म में बस जाते हैं। धरती और आस्माँ भी नाज़ुक हैं। खरबों साल बाद आग का गोला जो सूरज है, ठोस दिखता गैस का बवंडर ख़त्म हो जाएगा। आख़िर में कोई नहीं जीतता, न इंसान, न आस्माँ। फ़ौज-पुलिस तो कभी नहीं जीतती।सचमुच ठोस है वह जो हर किसी को नाज़ुक दिखता है—प्यार।

    12.5K reads
  3. मैं और तुम

    मैं फूल हूँधूप की तरफ़ मुड़ता हुआ

    12.5K reads
  4. विसर्जन

    मिट्टी मिलती है मिट्टी मेंयही देखकर ख़ुश हैं लोग

    12.5K reads
  5. कविता

    बहुत बड़ा शहरबहुत बड़ा अँधेरा

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी