ई सब - कुमार वीरेन्द्र

कुमार वीरेन्द्रकुमार वीरेन्द्र15 Sept 1976

5 min read · 12.4K reads

अपना हो चाहे
किसी और का, उसे आम के पेड़ों
से बहुत लगाव था, बाबा की तरह कबहुँ अँकवारी भरती तो नहीं
भीरी से गुज़रती, किसी पेड़ को एक बार छूती ज़रूर, और कबहुँ
देखती, कटते कोई पेड़, आम-महुआ, कोई भी
पेड़, यह नाहीं कहती, ‘काहे
काट रहे हो...?
कहती

‘ई पेड़वा को मुआ काहे रहे हो, भाई…?’

केहू कहता, का
कहें, परेशानी है तनि..., कुछ पइसा देके बचा
लेती, केहू नाहीं मानता, झगड़ा-झँझट थोड़े करती, कहती, ‘पेड़वो तो सवाँग
हैं, मुआवे के नाहीं, जियावे के चाहीं’, एक बेर पूछा, ‘तुम तो अजीबे हो, एक
तो गोइँठा बेचके पइसा बटोरती हो, कबहुँ इनको-उनको
तो कबहुँ जे मुआवे पेड़, उसे दे देती हो
ई बताओ, सब पइसवा
दे ही दोगी

मैं कइसे पढ़के जज-कलटर बनूँगा…?

सिर पर हाथ
फेरते कहती, ‘फिकिर ना कर
सब हो जाएगा…अब का करूँ, बेटा, का करूँ...अदिमी हूँ
तो अदिमी को मुआवत, कइसे देख सकती हूँ…’, और जब
तक छोटा था, इहे समझता-बूझता रहा
नाहीं, कवनो फरक नाहीं
ई सब पेड़ भी

हमारे जइसन ही

अदिमी हैं !
कुमार वीरेन्द्र
About the poet

कुमार वीरेन्द्र

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानामैं इस से पहले कि बिखरूँ इधर उधर हो जाऊँमैं इस से पहले कि बिखरूँ इधर उधर हो जाऊँमुझे सँभाल ले मुमकिन है दर-ब-दर हो जाऊँ— मुनव्वर रानाअभिनेत्रीवहफ़िल्मी नभ में शुक्रतारा-सी चमक उठी— बी. गोपाल रेड्डीकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्य