अकेला होकर भी - कुमार वीरेन्द्र

कुमार वीरेन्द्रकुमार वीरेन्द्र15 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

जब भी अकेला
महसूस करना, कुछ दूर पैदल चलना
फिर कहीं कोई पेड़ दिखे, लिपट जाना उससे, क्षण बीतते ख़ुद जानोगे, पहले जैसे
ख़ाली नहीं हो; लौटते लगेगा, साथ पेड़ भी है, कन्धे पर हाथ रखे, बतियाते; पेड़ तो
पेड़ ही, लेकिन अपना माननेवालों को, घर तक छोड़ने आता है — उदास
होता, बाबा बताते; समझाते — बेटा, यह जीवन है, जीने की
कला सरग से नहीं आती, इसलिए सीखना
हो, मानुस से नहीं, किसी पेड़ से
सीखना कि अकेले
होकर भी

हरा कैसे रहा जाता है !
कुमार वीरेन्द्र
About the poet

कुमार वीरेन्द्र

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like