धुंध में लिपटा हुआ साया कोई - कुमार विनोद

कुमार विनोदकुमार विनोद4 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

धुंध में लिपटा हुआ साया कोई
आज़माने फिर हमें आया कोई

दिन किसी अंधे कुएँ में जा गिरा
चाँद को घर से बुला लाया कोई

चिलचिलाती धूप में तनहा शजर
बुन रहा किसके लिए छाया कोई

दुश्मनी भी एक दिन कहने लगी
दोस्ती-जैसा न सरमाया कोई

पेड़ जंगल के हरे सब हो गए
ख़्वाब आँखों में उतर आया कोई

आज की ताज़ा ख़बर इतनी-सी है
गीत चिड़िया ने नया गाया कोई

दूसरों से हो गिला क्यों कर भला
कब, कहाँ ख़ुद को समझ पाया कोई
कुमार विनोद
About the poet

कुमार विनोद

View profile & all 14 Poems / Stories

More from कुमार विनोद

  1. कभी लिखता नहीं दरिया, फ़क़त कहता ज़बानी है - कुमार विनोद

    कभी लिखता नहीं दरिया, फ़क़त कहता ज़बानी हैकि दूजा नाम जीवन का रवानी है, रवानी है

    12.4K reads
  2. लाख चलिये सर बचाकर, फायदा कुछ भी नहीं - कुमार विनोद

    लाख चलिये सर बचाकर, फ़ायदा कुछ भी नहींहादसों के इस शहर का, क्या पता, कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  3. सब कुछ होते हुए भी थोडी बेचैनी है - कुमार विनोद

    सब कुछ होते हुए भी थोडी बेचैनी हैशायद मुझमे इच्छाओं की एक नदी है

    12.4K reads
  4. जीवन है इक दौड़ सभी हम भाग रहे हैं - कुमार विनोद

    जीवन है इक दौड़ सभी हम भाग रहे हैंबिस्तर पे काँटों के हम सब जाग रहे हैं

    12.4K reads
  5. हर तरफ है भीड़ फिर भी आदमी तनहा हुआ - कुमार विनोद

    हर तरफ है भीड़ फिर भी आदमी तनहा हुआगुमशुदा का एक विज्ञापन-सा हर चेहरा हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like