हर तरफ है भीड़ फिर भी आदमी तनहा हुआ - कुमार विनोद

कुमार विनोदकुमार विनोद4 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

हर तरफ है भीड़ फिर भी आदमी तनहा हुआ
गुमशुदा का एक विज्ञापन-सा हर चेहरा हुआ

सैल घड़ी का दर हकीकत कुछ दिनो से ख़त्म था
और मैं नादां ये समझा वक्त है ठहरा हुआ

चेहरों पे मुस्कान जैसे पानी का हो बुलबुला
पर दिलों मे दर्द जाने कब से है ठहरा हुआ

आसमां की छत पे जाकर चंद तारे तोड़ दूं
दिल ज़माने भर की बातों से मेरा उखडा हुआ

तुम उठो, हम भी उठें और साथ मिल कर सब चलें
रुख हवाओं का मिलेगा एकदम बदला हुआ
कुमार विनोद
About the poet

कुमार विनोद

View profile & all 14 Poems / Stories

More from कुमार विनोद

  1. कभी लिखता नहीं दरिया, फ़क़त कहता ज़बानी है - कुमार विनोद

    कभी लिखता नहीं दरिया, फ़क़त कहता ज़बानी हैकि दूजा नाम जीवन का रवानी है, रवानी है

    12.4K reads
  2. लाख चलिये सर बचाकर, फायदा कुछ भी नहीं - कुमार विनोद

    लाख चलिये सर बचाकर, फ़ायदा कुछ भी नहींहादसों के इस शहर का, क्या पता, कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  3. सब कुछ होते हुए भी थोडी बेचैनी है - कुमार विनोद

    सब कुछ होते हुए भी थोडी बेचैनी हैशायद मुझमे इच्छाओं की एक नदी है

    12.4K reads
  4. धुंध में लिपटा हुआ साया कोई - कुमार विनोद

    धुंध में लिपटा हुआ साया कोईआज़माने फिर हमें आया कोई

    12.4K reads
  5. जीवन है इक दौड़ सभी हम भाग रहे हैं - कुमार विनोद

    जीवन है इक दौड़ सभी हम भाग रहे हैंबिस्तर पे काँटों के हम सब जाग रहे हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like