लाख चलिये सर बचाकर, फायदा कुछ भी नहीं - कुमार विनोद

कुमार विनोदकुमार विनोद4 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

लाख चलिये सर बचाकर, फ़ायदा कुछ भी नहीं
हादसों के इस शहर का, क्या पता, कुछ भी नहीं

उस किराने की दुकाँ वाले को सहमा देखकर
मौल* मन ही मन हँसा, लेकिन कहा कुछ भी नहीं (*shopping mall)

काम पर जाते हुये मासूम बचपन की व्यथा
आँख में रोटी का सपना, और क्या कुछ भी नहीं

एक अन्जाना-सा डर, उम्मीद की हल्की किरण
कुल मिलाकर जिंदगी से क्या मिला, कुछ भी नहीं

एक ख़ुद्दारी लिये आती है सौ-सौ मुश्किलें
रोग ये लग जाये तो इसकी दवा कुछ भी नहीं

वक़्त से पहले ही बूढ़ा हो गया हूँ दोस्तों
तेज-रफ़्तारी से अपना वास्ता कुछ भी नहीं
कुमार विनोद
About the poet

कुमार विनोद

View profile & all 14 Poems / Stories

More from कुमार विनोद

  1. कभी लिखता नहीं दरिया, फ़क़त कहता ज़बानी है - कुमार विनोद

    कभी लिखता नहीं दरिया, फ़क़त कहता ज़बानी हैकि दूजा नाम जीवन का रवानी है, रवानी है

    12.4K reads
  2. सब कुछ होते हुए भी थोडी बेचैनी है - कुमार विनोद

    सब कुछ होते हुए भी थोडी बेचैनी हैशायद मुझमे इच्छाओं की एक नदी है

    12.4K reads
  3. धुंध में लिपटा हुआ साया कोई - कुमार विनोद

    धुंध में लिपटा हुआ साया कोईआज़माने फिर हमें आया कोई

    12.4K reads
  4. जीवन है इक दौड़ सभी हम भाग रहे हैं - कुमार विनोद

    जीवन है इक दौड़ सभी हम भाग रहे हैंबिस्तर पे काँटों के हम सब जाग रहे हैं

    12.4K reads
  5. हर तरफ है भीड़ फिर भी आदमी तनहा हुआ - कुमार विनोद

    हर तरफ है भीड़ फिर भी आदमी तनहा हुआगुमशुदा का एक विज्ञापन-सा हर चेहरा हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like