देहगंध - कुमार विजय गुप्त

कुमार विजय गुप्तकुमार विजय गुप्त21 Sept 1966

4 min read · 12.4K reads

उठ रही यह कैसी गंध
किस स्तनी घाटी से
किस कस्तूरी नामि से
किन जंघाओं के वन-प्रांतर से
धरती के किस कोने से आ रही यह गंध

किस दिव्य पुष्प की मादकता इसमें
किस अलौकिक फल का आस्वाद इसमें
किस लोक के वनस्पति का रस इसमें

कोई नर्म स्पर्श
कोई मीठी चुभन
कोई हल्का नशा
कोई मद्धिम तपिश
किस मुलायम संगीत की तरंग यह

एक साथ
उभर रहे इतने सारे रंग
तैर रहे इतने अक्स कतरे
हिल रहीं इतनी आकृतियाँ
एक देह का इतना विस्तार
एक देह का अदभुत संसार

कितना चुम्बकीय है सम्मोहक यह गंध
जो जुदा कर रही देह से कोई देह
अलग कर रहीं आत्मा से कोई आत्मा
किसी और देह किसी और आत्मा के लिए

कितने घेरे बना रखे हैं इस मधुर गंध ने
कितना मुश्किल है इन घेरों से मुक्त होना
शरारती भी इतनी कि पकड़ कर ऊगलियाँ
खींचे जा रही यह गंध उस देह की तरफ...
कुमार विजय गुप्त
About the poet

कुमार विजय गुप्त

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like