मैं नहीं वह दीवार - कुमार विजय गुप्त

कुमार विजय गुप्तकुमार विजय गुप्त21 Sept 1966

5 min read · 12.4K reads

मैं नहीं वह दीवार
जो फूटती आग लावे की तरह
और आंगन के बीचोंबीच बन उठती
दो मृतात्माओं की एक कब्र

मैं नहीं वह दीवार
जिसके एकाध ईंच ईधर या उधर से
टूट जाये दो दिलों के बीच का तार

मैं नहीं वह दीवार
जिसके एक तरफ खुफिया कान
और दूसरे तरफ चुगलखोर मुंह

मैं नहीं शून्य की दीवार
मैं नहीं शीशे की दीवार
मैं नहीं काठ की दीवार
मैं नहीं लोहे की दीवार
न ही सोने चॉंदी की दीवार मैं

मैं वह दीवार हॅूं
जो उगती है धरती के सीने से
आशा आस्था की ईंटों से बनी
स्नेह सौहार्द्र के गारे से जुड़ी
साहुल लेवल के अनुशासन में बंधी
जेा उठती है हाथ की तरह
और थाम लेती आकाश छत

बर्लिन की ढाह दी गयी दीवार मैं नहीं
मैं हो सकती हूँ चीन की दीवार
जिसपे दौड़ती कोई सड़क सरपट
जिसमें आसन जमाये कोई चौकस चौकीदार

मैं वह दीवार हॅू
जिसमें ऑंख जैसी खिड़की है
दिल जैसा दरवाजा
और है दिमाग जैसा रोशनदान

देखना, एक रोज
मेरी जीर्ण-शीर्ण देह से उग ही आयोगा
कोई नीम..... कोई पीपल.... कोई वरगद !
कुमार विजय गुप्त
About the poet

कुमार विजय गुप्त

View profile & all 15 Poems / Stories