तुमने हँस के जो देखा जरा सा मुझे - कुमार अनिल

कुमार अनिलकुमार अनिल13 Sept 1956

2 min read · 12.3K reads

तुमने हँस के जो देखा ज़रा-सा मुझे,
                   हर तरफ़ चाँदनी की फ़सल हो गई ।
एक पल के लिए भी जो रूठ गए
                   अपनी साँस भी मुझको गरल हो गई ।
तुम हमसे मिले, मिल कर बिछुड़े,
                   हमें कविता की भाषा सरल हो गई ।
सुख के-दुख के यूँ शेर मिले,
                   ज़िन्दगी एक मुकम्मल ग़ज़ल हो गई ।
कुमार अनिल
About the poet

कुमार अनिल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like