आँख अश्कों का समंदर - कुमार अनिल

कुमार अनिलकुमार अनिल13 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

आँख अश्कों का समंदर

आँख अश्को का समंदर है तो है
वक्त के हाथों में खंजर है तो है

मैंने कब माँगी खुदा तुझसे ख़ुशी
दर्द ही मेरा मुकद्दर है तो है

फूल कुछ चाहे थे तुझसे बागबां
हाथ में तेरे भी पत्थर है तो है

थक गया हूँ अब तो सोने दो मुझे
सामने काँटों का बिस्तर है तो है

मेरे संग भी है मेरी माँ की दुआ
तू मुकद्दर का सिकंदर है तो है

तूने ही कब घर को घर समझा अनिल
घर से जो तू आज बेघर है तो है
कुमार अनिल
About the poet

कुमार अनिल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like