मन न मिला तो कैसा नाता - कृष्ण मुरारी पहारिया

कृष्ण मुरारी पहारियाकृष्ण मुरारी पहारिया

3 min read · 12.4K reads

मन न मिले तो कैसा नाता
भला अकेला ठोकर खाता

              जितने थे, झूठे वादे थे
              सुख पर सभी बिके प्यादे थे
              जाने क्यों मैं समझ न पाया
              जग के नियम बड़े सादे थे

अपना ही स्वर मैं दुहराता
भला अकेला ठोकर खाता

              फिर तो जो बाधाएँ आईं
              बढ़कर मैंने गले लगाईं
              उतना ही मैं कुशल हो गया
              जितनी असफलताएँ पाईं

अपने घाव स्वयं सहलाता
भला अकेला ठोकर खाता

12.08.1963
कृष्ण मुरारी पहारिया
About the poet

कृष्ण मुरारी पहारिया

View profile & all 31 Poems / Stories

More from कृष्ण मुरारी पहारिया

  1. अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भर - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भरअब प्रभात में मुझको भी कुछ कह लेने दो

    12.4K reads
  2. अपने इन छोटे गीतों को - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपने इन छोटे गीतों कोहवन कुंड में डाल रहा हूँ

    12.4K reads
  3. अब केवल लपटों से अपना - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अब केवल लपटों से अपनामिलना और बिछड़ना है

    12.4K reads
  4. अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँव - कृष्ण मुरारी पहरिया

    अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँवआगे बढ़ने का कोई योग नहीं

    12.4K reads
  5. असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगे - कृष्ण मुरारी पहारिया

    असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगेहम अपने टूटे पैरों से सारी उम्र चलेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like