डा. अम्बेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान

कृष्ण कुमार यादवकृष्ण कुमार यादव10 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

फ़ासले बढ़ जाएँगे लोगो दिलों के दरमियाँ
मज़हबी झगड़े न डालो दोस्तों के दरमियाँ

ज़िन्दगी की जंग में होना अगर है कामयाब
बुज़दिली आने न पाए हौसलों के दरमियाँ

आदमी ने आदमीयत छोड़ दी है आजकल
जानवर सहमे हुए हैं जंगलों के दरमियाँ

दोस्ताना राज करने का इरादा है अगर
दोस्ती अपनी बढ़ाओ दुश्मनों के दरमियाँ

रह के लोगों में कोई ख़ामी छुपी रहती नहीं
एब हो जाता है ज़ाहिर आइनों के दरमियाँ

आपकी संजीदगी को क्या हुआ आलमपनाह
आप तो रहने लगे हैं मसखरों के दरमियाँ

गर सितारों से भी आगे तुमको जाना है “कुमार “
रास्ता कोई निकालो मुश्किलों के दरमियाँ
कृष्ण कुमार यादव
About the poet

कृष्ण कुमार यादव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like