ईश्वर की खोज - कृष्ण कुमार यादव

कृष्ण कुमार यादवकृष्ण कुमार यादव10 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

मैं कई बार सोचता हूँ
ईश्वर कैसा होगा ?
कितनी ही तस्वीरों में
देखा है उसे
पर दिल को तसल्ली नहीं
मैं उससे मिलना चाहता हूँ
बचपन से ही देखा है मैंने
लोगों को पत्थर की मूर्तियों
और पीपलों को पूजते
लोगों की निगाहों से छुपकर
उन पत्थर की मूर्तियों को
उलट-पलट कर देखा
और उन्हें पुकारा भी
पर उसने नहीं सुना
लेकिन मुझे लगता है
जब-जब जरूरत हुई
किसी ने राह दिखायी मुझे
मैं उसे देख नहीं सकता
पर महसूस करता हूँ
शायद वह मेरे ही अंदर
कहीं बैठा है !!
कृष्ण कुमार यादव
About the poet

कृष्ण कुमार यादव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like