चलेगी जब तेरी यादों की पुरवाई तो क्या होगा - कृष्ण कुमार ‘नाज़

कृष्ण कुमार ‘नाज़कृष्ण कुमार ‘नाज़10 Sept 1961

4 min read · 12.4K reads

चलेगी जब तेरी यादों की पुरवाई तो क्या होगा
पुरानी चोट कोई फिर उभर आई तो क्या होगा
 
मुहब्बत ख़ुद ही बन बैठी तमाशाई तो क्या होगा
न हम होंगे, न तुम होगे, न तनहाई तो क्या होगा
 
मुहब्बत की झुलसती धूप और काँटों भरे रस्ते
तुम्हारी याद नंगे पाँव गर आई तो क्या होगा
 
ऐ मेरे दिल तू उनके पास जाता है तो जा, लेकिन
तबीअत उनसे मिलकर और घबराई तो क्या होगा
 
लबों पर हमने नक़ली मुस्कराहट ओढ़ तो ली है
किसी ने पढ़ ली चेह्रे से जो सच्चाई तो क्या होगा
 
सुना तो दूँ मुहब्बत की कहानी मैं तुम्हें लेकिन
तुम्हारी आँख भी ऐ दोस्त भर आई तो क्या होगा
 
ख़ुदा के वास्ते अब तो परखना छोड़ दे मुझको
अगर कर दी किसी ने तेरी भरपाई तो क्या होगा
कृष्ण कुमार ‘नाज़
About the poet

कृष्ण कुमार ‘नाज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More from कृष्ण कुमार ‘नाज़

  1. वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भी - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भीहै सबकी तह में हक़ीक़त भी और कहानी भी

    12.3K reads
  2. जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगा - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगाबुझे दिये से दिया किस तरह जलाएगा

    12.4K reads
  3. इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहीं - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहींऔर इक तू है कि वादे पर कभी आता नहीं

    12.4K reads
  4. बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुएमुस्कानें ही क्या, आँसू भी सालाना त्योहार हुए

    12.4K reads
  5. जीत किसके लिए, हार किसके लिए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जीत किसके लिए, हार किसके लिएज़िंदगीभर ये तकरार किसके लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like